क्या चीज है

अगर तु  जिन्दगी जीना सीख ले,
तोे समझेगा जिन्दगी  क्या चीज है ।
हर बात को समझदारी से समझ ले,
तो ये नासमझी भी क्या चीज है॥

यदि  मुश्किलो का सामना करना सीख ले ,
तो मालूम पडेगा मुश्किले भी क्या चीज है
मन्जिल पाने के लिए कोशिश कर दे,
तो मन्जिल के कदमो मे होना भी क्या चीज है॥

एक बार किसी को प्यार कर के तो देख ,
फिर महसूस करेगा प्यार भी क्या चीज है।
माॅ बाप के साथ वक्त गुजार कर के तो देख,
तब महसूस करेगा उनकी जिन्दगी मे तेरी मौजूदगी  क्या चीज है॥

एक बार दोस्ती निभाकर तो देख ,
फिर महसूस करेगा दोस्ती क्या चीज है।
एक बार पुरानी यादे जोड के देख,
फिर ख्याल आएगा ये यादे भी  क्या चीज है॥

दूसरो को गलती के लिए कोसने की बजाय उसे दूर कर,
तब समझेगा दूसरो की खुशी क्या चीज है।
बुराई तो बहुतो की कर ली एक बार तारीफ कर ,
और महसूस कर इन्सानियत क्या चीज है ॥

लोगो से मुलाकात होती है और होती रहेगी ,
यदि उससे मुलाकात हो जाए तोे समझु वो भी क्या चीज है।
बस इन्सान खुद को ही समझ नही पाता ,
यदि समझ जाए तो वो एहसास भी क्या चीज है॥

Comments

Popular posts from this blog

Ummeed hai!

Dear SMJV,

Ek din milna mujhe !!